ताज़ा खबरपंजाब

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में फूड फेस्ट का आयोजन।

जालंधर 14 अक्टूबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : P.C.M.S.D कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के होम साइंस डिपार्टमेंट द्वारा 11 और 12 अक्टूबर 2022 को ‘फूड फेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसमें गोलगप्पे, भेलपुरी, चोको कोको बॉल्स, प्लम पंच, कटलेट, पास्ता जैसे विभिन्न स्टालों को नाममात्र की कीमतों पर उपलब्ध कराया गया। स्टाफ के कई सदस्यों के साथ-साथ छात्रों ने भी इस स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

यह उल्लेखनीय है कि स्वादिष्ट भोजन स्वयं छात्राओं द्वारा तैयार किया गया था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। अध्यक्ष श्री नरेश कुमार बुधिया जी, प्रबंधन के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूजा पराशर इस सफल आयोजन के लिए होम साइंस डिपार्टमेंट के प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button