ताज़ा खबरपंजाब

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर, 26 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में बी.ए.बी.एड. डिपार्टमेंट की तरफ से स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक प्रवृति का विकास करना था। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्राओं ने बड़े उत्साह भाग लिया। छात्राओं ने बहुत सुंदर स्लोगन लिखे।

सिमरन (बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर सातवां) ने प्रथम, जैसमीन (बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर तृतीय) ने द्वितीय, नैंसी (बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर पांचवां) ने तृतीय एवम जपलीन (बी.ए.बी.एड. सेमेस्टर सातवां) तथा प्राची दत्त सेमेस्टर तृतीय ने कंसोलेशन पुरस्कार प्राप्त किए। अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सम्मानित सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने प्रतिभागियों और बी.ए.बी.एड. डिपार्टमेंट को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button