
दिल्ली, 08 मई (ब्यूरो) : पाकिस्तान ने भारत पर बड़ा हमला करने की कोशिश की है लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तानी फौज ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया है लेकिन भारतीय फौज ने पाकिस्तान के मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया है। पाकिस्तान ने सिविलियंस को टारगेट करके अमृतसर, कपूरथला, पठानकोट, श्रीनगर समेत 15 शहरों को पाकिस्तान ने निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारत ने सभी मिसाइलों को आसमान में ही तबाह कर दिया।
पाकिस्तान ने जिन शहरों पर हमला किया है। उनके नाम इस प्रकार है :
- अवंतिपुरा
- श्रीनगर
- जम्मू
- पठानकोट
- अमृतसर
- कपूरथला
- जालंधर
- लुधियाना
- आदमपुर
- बठिंडा
- चंडीगढ़
- नाल
- फलौदी
- उत्तर लई
- भुज









