ताज़ा खबरपंजाब

परिवारिक झगड़े दौरान जीजे ने सालों पर चलाई गोलियां

अमृतसर, 14 मार्च (साहिल गुप्ता) : शहर में गोलियां चलने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला मजीठा हलके से सामने आया है। जहां परिवारिक झगड़े दौरान जीजे ने अपने 2 सालों पर गोलियां चला दी। जिसमें दोनों साले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिवार ने उपचार के लिए घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया है। पुलिस ने सालों के बयानों के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मामले की जानकारी देते हुए घायल सन्नी और कुलदीप सिंह ने बताया कि वे मजीठा में फ्रूट की रेहड़ियां लगाते हैं। उनके चाचे के दामाद बलविंदर सिंह का उनके साथ पुराना विवाद चल रहा है। रंजिशन बलजिंदर अपने एक साथी के साथ आया और उस पर गोलियां चला दी। दोनों भाइयों पर कुल 4 फायर किए गए।

 

दो फायर मिस हो गए और एक-एक गोली दोनों भाइयों के लगी। मजीठा थाने की जांच अधिकारी मनमीत सिंह ने बताया कि बावा अस्पताल के पास घटना होने का मामला उनके ध्यान में आया है। दोनों भाइयों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बयानों के आधार पर बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके छापेमारी की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button