ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायकों को सदन से निकाला बाहर

पंजाब, 27 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब विधानसभा सत्र शुरू से ही विवादों में गिरा रहा है पहले तो राज्यपाल ने मंजूरी देकर रद्द कर दिया और अब जब राज्यपाल ने मंजूरी दी तो कांग्रेस विधायकों हंगामा करने लग पड़े।

आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र जारी है। इस दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के आदेश दे दिए। सदन में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान सरकार की ओर से विश्‍वास मत पेश करने खड़े हुए तो इसके बाद सदन में हंगामा हो गया। सदन को एक बार आधे घंटे के लिए स्‍थगित किया गया और दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो हंगामा फिर शुरू हाे गया। जिसके बाद स्‍पीकर ने कांग्रेस के सभी विधायकों को सदन से निकालने का आदेश दे दिया।

विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा का कहना है कि सरकार को विश्वास प्रस्ताव लाने का कोई हक नहीं है। इसके बाद भड़के कांग्रेस विधायकों ने स्पीकर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शलों को आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही में विग्न डाला है।

स्‍पीकर ने कहा की चेयर की कांग्रेस के विधायकों ने तौहीन की है। उन्‍होंने आज के लिए सभी कांग्रेस विधायक को निलंबित कर दिया। सदन की कार्यवाही को दस मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। मार्शल कांग्रेस विधायकों को निकलने के लिए बोलते रहे लेकिन सभी विधायक अपनी सीटों पर बैठ गए। आपको बता दे कि यह विधानसभा का सत्र 3 अक्‍टूबर तक चलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button