ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने विधायक शीतल अंगुराल को दिया शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण

जालंधर, 15 सितंबर (गोपाल पाली) : पंजाब वाल्मीकि वेलफेयर कमेटी और भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के पदाधिकारियों चेयरमैन राज कुमार राजू प्रधान राजेश भट्टी, सुभाष सोंधी, सुनील दत्त बौबी, राजीव गोरा,एस.के कल्याण की तरफ से जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल को भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। बता दें 8 अक्टूबर को जालंधर के भगवान श्रीराम चौक से दोपहर 2:00 बजे भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा यात्रा का आरंभ होगा।

 इस अवसर पर विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि वह हमेशा ही धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। विधायक शीतल अंगुराल ने आए हुए सभी संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button