ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब में 2 NRI का अपहरण, फिरौती में मांगे 8 हज़ार Euro, पुलिस ने किए आरोपी गिरफ्तार

जालंधर/अमृतसर, 02 जनवरी (साहिल गुप्ता) : पंजाब से चौंकाने वाली खबर आ रही है। पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण कर फिरौती में 8000 यूरो (करीब 7 लाख रुपए) रुपए की मांग की गई। अपहरण का मास्टरमाइंड जालंधर का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी कपूरथला का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, विदेशी नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक अमृतसर पुलिस ने जालंधर और कपूरथला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने विदेश भेजने के नाम पर एक श्रीलंका के लड़के और लड़की का अपहरण किया था और फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया है।

वर्क वीज़ा दिलाने के नाम पर अपहरण

अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने के मुताबिक नीलूजीतन निवासी श्रीलंका ने बताया कि वो अपने दोस्त जहान, करबिका, ललित पियांथा, कनिष्क और सुमर्धन के साथ 2 दिसंबर को भारत घूमने आया था। उसे दिल्ली में श्रीलंका का युवक असिथा मिला जिसे वो पहले से जानते नहीं थे। असिथा ने नीलूजीतन से कहा कि वो उनका अल्बानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसके सारे दोस्त वर्क वीजा के लिए सहमत हो गए।

इसके बाद असिथा उन्हें दो अन्य लोगों से मिलवाने ले गए। जिन्होंने उनके सभी पांचों के वीजा लगवाने के लिए 3000 डॉलर लिए। उसके बाद उन दोनों का फोन आया कि 27 दिसंबर को बताया कि दो आदमी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन का वीजा लग गया है और उन्हें लेकर अमृतसर आ जाएं।

दिल्ली से अमृतसर बुलाया

जिसके बाद 29 दिसंबर को वो अमृतसर पहुंचे, जहां से वह दोनों उनके साथी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन को लेकर रात को ही गाड़ी से चले गए। अगले दिन उन्होंने वीडियो कॉल की कि वो दोनों को मार देंगे, अन्यथा उन्हें 8000 यूरो दिए जाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button