ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब पुलिस के ASI , उसकी पत्नी व बेटे के ट्रिपल मर्डर का आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना, 05 जून (ब्यूरो) : खबर है कि लुधियाना में हुए ट्रिपल मर्डर को जालंधर देहात की पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने कातिल को गांव गढ़ा से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार उसने ASI, उसकी पत्नी और बेटे की मुंह में रॉड घुसाकर हत्या की थी। वारदात के बाद उसने शवों के पास बैठ चिट्टे का नशा किया।

आरोपी की पहचान प्रेम चंद उर्फ मिथुन निवासी गांव अखाणा (गुरदासपुर) के रूप में हुई है। वह नशे का आदी है। नशा खरीदने के लिए वह पहले भी मर्डर कर चुका था। उस पर चोरी के केस भी दर्ज हैं।

SHO हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना फिल्लौर में 2 मामले दर्ज हैं। उससे दो चोरी की बाइक भी बरामद हुई हैं। अब तक उस पर 8 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 4 मामले दीना नगर, 2 लाडोवाल और 2 फिल्लौर के हैं। मिथुन को पत्नी छोड़कर जा चुकी है।

आरोपी ने ट्रिपल मर्डर से 2 दिन पहले 18 मई को भी कत्ल किया था। दीनानगर में एक बुजुर्ग महिला का कत्ल करके उसके घर से सोना व कैश लूटा था। इसके बाद महिला के शव को गटर में फेंक दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button