ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्चा, बचाने के लिए जुटे स्थानीय लोग और प्रशासन

होशियारपुर, 22 मई (ब्यूरो) : पंजाब जिला होशियारपुर के गड़दीवाला के गांव बैरमपुर चंबोवाल से बुरी खबर आई है। यहां एक कच्चे रास्ते के पास स्थित एक बोरवेल में 6 साल का बच्चा गिर गया। आसपास के लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है । गांववासियों की ओर से फिलहाल बच्चे को अपने स्तर पर निकालने की कोशिश की जा रही है।क्षेत्र के विधायक जसवीर सिंह राजा भी वहां पहुंच गए। प्रशासन ने भी बचाव का काम शुरू कर दिया। अभी बोरवेल के अंदर बच्चे की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया है।

जानकारी अनुसार 6 वर्षीय बच्चा कुत्ते से बचता-बचता बोरवेल में गिरा है। बताया जा रहा है कि गांव खियाला में 6 वर्षीय मजदूर का बेटा मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त था। वह कुत्ते के डर से बोरवेल के होल पर चढ़ गया था। इसी बीच उसके अंदर गिर गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button