ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब के होटल में प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत, बंद कमरे में मिला शव

लुधियाना, 21 सितंबर (ब्यूरो) : लुधियाना में एक होटल के कमरे से प्रॉपर्टी कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कारोबारी पक्खोवाल रोड स्थित एक होटल की 5वीं मंजिल पर कमरा नंबर 508 में ठहरा हुआ था। वह एक दिन पहले ही होटल में आया था। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने मास्टर की की मदद से कमरा खोला।

कमरे के अंदर प्रॉपर्टी कारोबारी का शव पड़ा मिला। शव देखते ही होटल स्टाफ ने पुलिस (Police) को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि कारोबारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी होटल पहुंचे। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और होटल में लगे CCTV कैमरों सहित अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button