चंडीगढ़ताज़ा खबर

पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता जी का निधन

चंडीगढ़, 19 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा के पिता प्रो. बी.सी. वर्मा जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज 19 सितंबर दोपहर 2 बजे सैक्टर 25 चंडीगढ़ के शमशानघाट में किया जाएगा।

सीनिय़र आईएएस अफसर अनुराग वर्मा पंजाब के 42वें मुख्य सचिव हैं। वह वी.के .जंजुआ के रिटायर होने के बाद मुख्य सचिव बने थे। अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। उन्होंने अनुराग वर्मा के पिता के निधन पर दुख व्यक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार में मुख्य सचिव के रूप में सेवा निभा रहे अनुराग वर्मा के पिता जी प्रो.बी.सी. वर्मा जी के निधन के बारे सुनकर बेहद दुख हुआ।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि .. दुख की घड़ी में परिवार के साथ हूं… परमात्मा आगे अरदास करता हूं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे… पूरे परिवार के साथ दिल से हमदर्दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button