अंतरराष्ट्रीयताज़ा खबरदिल्ली

नेपाल में उड़ान के कुछ ही देर बाद प्लेन क्रैश, 19 लोग थे सवार

दिल्ली, 24 जुलाई (ब्यूरो) : नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक विमान क्रैश हो गया है। प्लेन में क्रू समेत 19 लोग सवार थे। यह काठमांडू से पोखरा जा रहा था। प्लेन ने त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 11 बजे यह क्रैश हो गया। प्लेन सौर्या एयरलाइन्स का था।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। हादसे में जानमाल के नुकसान से जुड़ी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button