क्राइमताज़ा खबरपंजाब

निहंग सिंहों ने तेजधार हथियारों से किया नौजवान का कत्ल

अमृतसर, 08 सितंबर (साहिल गुप्ता) : खबर है कि यहां देर रात निहंग सिंहों द्वारा एक नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। कत्ल की वजह सिगरेट है। यह घटना श्री दरबार साहिब के नजदीक की बताई जा रही है। बताया जाता है कि युवक पर इतने तेजधार हथियारों से वार किए गए कि उसकी माैके पर ही माैत हो गई। मिली जानकारी अनुसार निहंग सिंहों की संख्या 3 थी। तीनों की तलाश जारी है।

बताया जा रहा है मृतक नौजवान हरमनजीत देर रात सिगरेट पी रहा था, जिस को देखकर निहंग सिंहों ने उसे ऐसा करने से रोका। जिसके बाद नौजवान और निहंग सिंहों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान निहंग सिंहों द्वारा तेजधार हथियारों से नौजवान का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हुई लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों से इस मामले की पूछताछ की जा रही हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button