ताज़ा खबरपंजाबहादसा

दोराहा के पास धागा मिल में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

लुधियाना 21 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब के लुधियाना जिले में दोराहा के नजदीक कोर्सन स्पिनिंग मिल में (कॉटन) गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जैसे ही आग लगने का पता कर्मचारियों को चला तो वे अपना बचाव करते हुए तुरंत मिल से बाहर आ गए।बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसा बड़ा होने की वजह से मौके पर एसडीएम दीप जोत कौर पहुंची। करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने वाला कोई यंत्र नहीं रखा गया था। एसडीएम दीप जोत कौर ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। आग काफी विकराल थी और सारा सामान जलकर राख हो गयाबताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसा बड़ा होने की वजह से मौके पर एसडीएम दीप जोत कौर पहुंची। करीब 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गईं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button