चंडीगढ़ताज़ा खबर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मानहानि मामले में मिली राहत

चंडीगढ़, 03 फरवरी (ब्यूरो) : आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक मानहानि मामले में पंजाब की बठिंडा कोर्ट से आज राहत मिल गई है। पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल के रिश्तेदार और तत्कालीन कांग्रेसी नेता जयजीत सिंह जौहल द्वारा दायर किया मानहानि का केस कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

इस केस में जयजीत सिंह जौहल ने अपना पक्ष रखा था कि वह ‘जोजो’ नाम से मशहूर है। केजरीवाल बठिंडा में एक बैठक दौरान कह कर गए थे कि लोगों को ‘जोजो’ टैक्स से मुक्त किया जाएगा। इस कारण उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। जौहल ने बठिंडा में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में केस दायर किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button