ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाबहादसा

दर्दनाक हादसा ; कार तथा एक्टिवा की हुई भयानक टक्कर, एक्टिवा सवार सास-बहू की मौके पर मौत तथा 3 साल का बच्चा गंभीर घायल

जालंधर, 30 मई (अमनदीप सिंह) : नकोदर के गांव हुकमी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक कार और एक्टिवा की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान रूबी (26) निवासी मल्लियां खुर्द, सास रछपाल कौर और घायल बच्चा अरणव के तौर पर हुई है। हालत गंभीर होने पर अरणव को जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार दोनों बच्चे को साथ लेकर एक्टिवा पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान शाहकोट की ओर से आ रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।इस घटना में रछपाल कौर की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं रूबी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने नकोदर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

मां-बेटे की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें जालंधर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में रूबी ने दम तोड़ दिया। कार चालक की पहचान शुभम जैन पुत्र संजय जैन निवासी जालंधर कैंट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मनजिदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button