ताज़ा खबरपंजाब

लुधियाना में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

लुधियाना 26 दिसंबर (भूषण बांसल/कुलविंदर सिंह बेदी) : लुधियाना के धूरी लाइन स्थित कबाड़ के गोदाम में देर रात भीषण आग लगने के कारण हड़कंप मच गया। गोदाम से धुआं निकलता देख तुरंत इलाका  निवासियों ने मालिक को सूचित किया।

आग की लपटें देख तुरंत गोदाम के मालिक और आस-पास रहते रिश्तेदारों ने पानी की बाल्टियां आदि डाल कर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी, लेकिन आग काबू नहीं हुई। इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। करीब 5 से 6 गाड़ियां आग बुझाने में लगी। गोदाम के मालिक के मुताबिक लाखों रुपए का सामान राख हो गया। आग किस वजह से लगी अभी ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल प्राथमिक जांच के दौरान लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button