ताज़ा खबरपंजाब

एच.एम.वी. में महात्मा आनन्द स्वामी जी का जन्मोत्सव पूर्व श्रद्धा से मनाया गया

जालंधर, 17 अक्तूबर (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय में महात्मा आनन्द स्वामी जी का जन्मोत्सव प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में पूर्ण श्रद्धा से मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग तीस छात्राओं ने सत्यार्थ प्रकाश एवं महात्मा आनन्द स्वामी जी के साहित्य में से उद्रद्रण लिखकर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया। कु. लक्ष्मी प्रथम, कु. निकिता ने द्वितीय, कु. कुलजीत कौर ने तीसरा स्थान तथा कु. मानसी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

कु. मानसी, कु. अर्शिया तथा कु. जिया ने महात्मा आनन्द स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु उनके प्रेरक विचार सबके साथ सांझा किए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा जी का जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य को महानता उसके पद, प्रतिष्ठा से नहीं बल्कि उसके विचारों की पवित्रता, कर्मों की श्रेष्ठता और समाज के प्रति उसके योगदान से निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि आज की इस प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि आज सभी महात्मा आनन्द स्वामी जी के जीवन मूल्यों को समझेंगे तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेंगे।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को प्राचार्या जी ने पुरस्कार एवं बधाई दी तथा आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर उससे जीवन में कुछ सीख पाप्त करने की प्रेरणा दी तथा साथ ही इसे संकल्प दिवस की तरह लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान पद्म श्री अलंकृत डॉ. पूनम सूरी जी तथा स्थानीय प्रबन्धकर्जी समिति और आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा पंजाब का भी सदा मार्गदर्शन देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर इंचार्ज वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ज्योति गोगिया, इंचार्ज आर्य युवती सभा डॉ. मीनू तलवाड़, श्रीमती उपमा गुप्ता तथा श्रीमती अनुराधा भी उपस्थित रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button