
जालंधर 28 नवंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : जालंधर नार्थ के कांग्रेस विधायक बावा हैनरी की तरफ से 1 दिसंबर को आंखों का फ्री आपरेशन कैंप लगवाया जा रहा है। यह शिविर प्रभाकर पैलेस, नजदीक गांधी कैंप में लगेगा। कैंप का समय सुबह 9 से 3 बजे तक है।

इसमें आपरेशन फ्री होंगे। दवाइयां भी फ्री बांटी जाएंगी और चश्मे भी फ्री दिए जाएंगे। इस कैंप में पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी का भी सहयोग रहेगा।



















