ताज़ा खबरपंजाब

डीसी ऑफिस में हड़ताल पर गए कर्मचारियों को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

जालंधर, 18 दिसंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर डीसी ऑफिस के 42 विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार से अपना काम सुचारु रूप से शुरू कर दिया है। कर्मचारी पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से आम लोगों को भी राहत मिली है।

सरकार और डीसी कार्यालय के कर्मचारियों के बीच चल रहे तनाव के कारण पिछले 40 दिनों से आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर यह हड़ताल चल रही थी। यह प्रदर्शन डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा था।

यूनियन ने इस हड़ताल को स्थगित करने को कहा है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे फिर से हड़ताल पर जाएंगे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों में 42 विभागों के कर्मचारी भी शामिल थे।

डीसी ऑफिस कर्मचारी यूनियन की हड़ताल से करीब 42 विभागों का काम प्रभावित हुआ। हड़ताल में निगम के सरकारी कर्मचारी व लिपिक वर्गीय लोग शामिल हुए।

सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर थे। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 42 विभागों में सबसे अहम विभाग रजिस्ट्रियों का था, जो सोमवार से दोबारा शुरू हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button