ताज़ा खबरदिल्लीपंजाब

डीजल-पेट्रोल के दामों में गिरावट, लोगों को राहत

दिल्ली, 01 जुलाई 2026 (ब्यूरो) : महंगाई के दौर में आम लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। निजी क्षेत्र की प्रमुख ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने अपने रिटेल नेटवर्क पर पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में कंपनी के 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं।अखबार

7,000 से अधिक पंपों पर मिलेगा सस्ता ईंधन

कंपनी के अनुसार, कीमतों में यह कटौती उसके सभी रिटेल आउटलेट्स पर लागू होगी। हालांकि अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स अलग होने के कारण अंतिम कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

जहां नायरा एनर्जी ने अपने ग्राहकों को राहत दी है, वहीं इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने फिलहाल पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में इन सरकारी कंपनियों के 1 लाख से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हैं।

प्रमुख शहरों में नायरा एनर्जी के नए रेट

नई दरों के अनुसार दिल्ली में नायरा के पंपों पर पेट्रोल 97.12 रुपये और डीजल 92.20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नोएडा में पेट्रोल 96.96 रुपये और डीजल 87.03 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.21 रुपये और डीजल 91.50 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा।

ईंधन की कीमतों में इस कटौती से निजी पेट्रोल पंपों से ईंधन भरवाने वाले वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ सकती है और आने वाले दिनों में अन्य कंपनियां भी कीमतों की समीक्षा कर सकती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button