ताज़ा खबरपंजाब

वार्ड नंबर 56 में चला राजिंदर बेरी का अभियान, बैठकों में उमड़ी भीड़

जालंधर (धर्मेंद्र सौंधी) : जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलका से कांग्रेस के उम्मीदवार एवं मौजूदा विधायक राजेंद्र बेरी के समर्थन में वार्ड नंबर 56 में जबरदस्त अभियान चला है। वार्ड नंबर 56 के काजी मंडी इलाके में डोर टू डोर अभियान पर विधायक राजेंद्र बेरी को जबरदस्त समर्थन मिला है और इलाका क्षेत्र में विधायक बेरी के समर्थन में एक लहर सी चल रही है।


विधायक के समर्थन में सुक्खा लाहोरिया के घर पर हुई मीटिंग में भी बड़ी गिनती में लोग पहुंचे। लोगों ने इलाके में हुए विकास के लिए विधायक का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि उन्हें इस बार भी पूरा समर्थन देंगे और बड़े अंतर से जिताएंगे।


विधायक राजेंद्र बेरी ने लोगों के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया और कहा कि कांग्रेसी सिर्फ विकास की राजनीति करती है जबकि दूसरी पार्टियां आपस में लड़ा कर एक दूसरे में नफरत पैदा करती हैं।


इस अवसर पर इलाका निवासियों ने कहा पिछले 5 साल में वार्ड में हर विकास का कार्य हुआ है कोई भी समस्या नहीं रही और अगर कोई समस्या आई भी थी तो बेरी साहब ने पहल के आधार पर उसे हल किया था। आने वाले समय में हम बेरी साहब को ही चुनेंगे क्योंकि इन्होंने हमारे इलाके को समस्या मुक्त किया ना की समस्या युक्त।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button