क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जालन्धर : विनय मंदिर के पंडित के खिलाफ ब्लात्कार का मामला दर्ज, गिरफ्तार

जालंधर, 02 जुलाई (कबीर सौंधी) : जालंधर के प्रसिद्ध पंडित पर ब्लात्कार का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के प्रसिद्ध पंडित लक्ष्मी नारायण ने पीड़ित को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि मखदूमपुरा की रहने वाली पीड़िता पंडित के पास टेवा दिखाने के लिए जाया करती थी। क्योंकि उसका अपने पति के झगड़ा चल रहा था। जिसके बाद पंडित ने उन्हें कुछ उपाय के बारे में बताया कहा इससे सब ठीक हो जाएगा। लेकिन वह पीड़िता को एक होटल में ले गया जहां उसने उससे दुष्कर्म किया। माडल टाउन स्थित विनय मंदिर में काम कर रहे पंडित लक्ष्मी नारायण के खिलाफ थाना 3 की पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर ब्लात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका तलाक केस चल रहा था और वह अपने 13 साल के बेटे की कस्टडी को लेकर एक महिला दोस्त के कहने पर पंडित लक्ष्मी नारायण के संपर्क में आई थी। फोन करने के बाद पंडित ने महिला को मंडी फैंटनगंज के नजदीक होटल में बुलाया महिला ने ऐतराज जताया तो पंडित ने कहा कि यह होटल उसका ही है तथा वह सुबह यहीं बैठकर टेवा आदि देखता है जिसके बाद महिला आने को राजी हो गई।

महिला ने आरोप लगाया कि पंडित ने उपाय बताते-बताते उसे कोल्ड्रिंग दी जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को आप्तिजनक हालात में पाया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस कंट्रोल रुम की। मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़िता के साथ ब्लात्कार होने की पुष्टि करते हुए आरोपी पंडित लक्ष्मी नारायण वासी पक्का बाग के खिलाफ धारा 376 तथा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पंडित से पूछताछा जारी है। जल्द ही कुछ और खुलासे होनें की भी संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button