ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर सेंट्रल में फिर हलचल : MLA रमन अरोड़ा को दोबारा मिली पुलिस सुरक्षा

जालंधर, 01 मई (कबीर सौंधी) : जालंधर सेंट्रल की राजनीति में एक बार फिर हलचल होती दिख रही है। पता चला है कि जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को फिर से पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा कर्मचारी मुहैया करवा दिए गए हैं। कुछ देर पहले रमन अरोड़ा के घर गनमैन देखे गए हैं। अरोड़ा को करप्शन के मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

विधायक रमन अरोड़ा ने फोन पर इसकी पुष्टि की है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सेशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची।

MLA बोले – यह सब बालाजी का आर्शीवाद

इस संबंधी संपर्क करने पर विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ में सैशन में शामिल होकर वापस जालंधर लौट रहे हैं। उन्हें भी पता चला है कि उनके घर पॉयलट जिप्सी और 4 सुरक्षाकर्मी पहुंचे हैं। दोबारा हुए इस फेरबदल संबंधी पूछे जाने पर रमन अरोड़ा ने कहा कि ये सब बालाजी का आर्शीवाद है।

आप ने नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया

आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट से पहले और विधायकों की टूट को रोकने के लिए नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया है। इससे पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है।

पिछले साल 23 मई को विधायक को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई 2025 को पकड़ा था, जबकि विधायक को पिछले साल 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button