ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर सिविल अस्पताल में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार

जालंधर, 06 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : जालंधर सिविल अस्पताल से एक कैदी पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। इस घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, साल 2022 में थाना जीआरपी की पुलिस ने सुखवीर सिंह उर्फ सुक्खा नामक व्यक्ति के खिलाफ चोरी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी फरार चल रहा था। थाना डिवीजन नंबर-4 के एसएचओ इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह उसे गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के लिए सिविल अस्पताल लाए थे। इसी दौरान अस्पताल में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस की नजर से ओझल हो गया और फरार हो गया।

इस घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button