ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

जालंधर वैस्ट में शीतल अंगुराल ने कांग्रेस को ज़ोर का झटका धीरे से दिया

पूर्व पार्षद इकबाल मसीह गिल के भाई व भतीजे ने कांग्रेस को छोड आप की जवाइन

 

जालंधर 29 जनवरी (धर्मेंद्र सौंधी) : जालंधर वेस्ट में शीतल अंगुराल ने कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया। शीतल अंगुराल सहित कांग्रेस से पूर्व पार्षद रहे इकबाल मसीह गिल ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया और इसके अलावा इकबाल मसीह गिल के छोटे भाई कांग्रेस क्रिश्चन सेल जालंधर के वाइस चेयरमैन दलजीत गिल ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर आप जवाइन कर ली यही नही लोक भलाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सूरज गिल व इकबाल मसीह गिल के भतीजे ने भी कांग्रेस को अलविदा कह कर आप को किया ज्वाइन। बस्ती बावा खेल से दो बार आजाद चुनाव लड़ चुके स. नरिंदर सिंह ने भी आप जवाइन की।

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सुरजीत सिंह सीटा ने भी आप जॉइन की । जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज चड्डा, जिला यूथ कांग्रेस पूर्व सचिव संदीप काली, कृष्णा नगर के डिपो होल्डर एसोसिशन के पूर्व प्रधान केवल कृष्ण काला, कांग्रेसी नेता रोहित कत्याल, रिंकु चड्डा ने भी आप जॉइन की।इसके अलावा नवीन कुमार झा, यूथ कांग्रेसी निशांत भंडारी, नितिन मल्होत्रा, हनी कुमार, सन्नी, साहिल केटर, बिनय कुमार, बलदीप सिंह भाटिया, रमेश चंद्र ने भी आम आदमी पार्टी जवाइन की है।

आप के सीनियर नेता राघव चड्डा ने सभी को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई और पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर सभी ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक की गलत नीतियों के कारण कांग्रेश को छोड़ा और कहा कि ऐसे लोग पार्टी को बर्बाद कर देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी वेस्ट के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं और अवैध नशा तस्करों, लाॅटरी व दढा -सटा को संरक्षण देने वाले नेता को जनता नकार चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button