ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

जालंधर वेस्ट विधानसभा से हल्का इंचार्ज पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने मंडल प्रधानो के साथ विशेष बैठक की

पंजाब मे भाजपा की सरकार बनने पर वेस्ट विधानसभा से असामाजिक तत्वों का सफाया होगा : शीतल अंगूराल

भाजपा के शासन मे जालंधर शहर का विकास और अपराधियों का विनाश होगा

जालंधर 30 अप्रैल (कबीर सौंधी) : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी हलका वेस्ट के इंचार्ज शीतल अंगुराल की अध्यक्षता में विशेष बैठक जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,मुनीश बल,अजय ठाकुर के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने आने वाले दिनों मे जिला स्तरीय अभियास वर्ग की तैयारी हेतु चर्चा की। वही भाजपा नेताओं ने वेस्ट विधानसभा मे एस.आई.आर को लेकर चर्चा की है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा मौजूदा पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल हो गई है। जिसके चलते वेस्ट विधानसभा हल्के मे हर तरफ नशा तस्करी,गुंडागर्दी, अवैध कारोबार और समाज विरोधी लोगों का बोलबाला है। इसलिए बंगाल के बाद पंजाब मे भाजपा की पंजाब सरकार बनने पर वेस्ट विधानसभा से हर प्रकार के असामाजिक तत्वों,नशा तस्करों, अवैध कारोबारियों का पूर्ण रूप से सफाया होगा। शीतल ने कहा भाजपा के राज मे किसी भी स्तर पर कोई भी किसी प्रकार का गैरकानूनी कार्य करने वाला कोई अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। क्योंकि भाजपा के शासन मे जनता शहर का विकास होगा और हर प्रकार के अपराधियों का विनाश होगा।वही मंडल प्रधान कुनाल शर्मा ने कहा वेस्ट विधानसभा के हर बूथ पर एस.आई.आर का कार्य बेहद जरुरी है।

क्योंकि कुछ बाहरी लोगों की वोट अवैध और डबल बनी हुई है। जिसको ठीक करना बेहद जरूरी है। वेस्ट विधानसभा के मंडल 10 से प्रधान मनीष बल ने कहा हमारे बस्ती बावा खेल इलाके मे भी सफाई,सीवरेज एवं पार्कों हालात बेहद खराब चल रही है। जिसको ठीक करने मे नगर निगम पूरी तरह फेल हो गई है। इसी दौरान प्रधान अजय ठाकुर बोले कि बस्ती शेख इलाके में गंदे पानी टूटी सड़कों की सप्लाई से इलाके में सभी लोग परेशान है। इस वेस्ट विधानसभा के लोगो को सुरक्षा सुविधा देने मे आम आदमी पार्टी की सरकारी पूरी तरह फेल साबित हो चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button