ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

जालंधर में AAP का दामन थामने वाले कांग्रेसी नेता व पूर्व कौंसलर ‘घर वापसी’ को लगा रहे हैं जुगाड़

जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा - विचार-विमर्श के बाद होगी इनकी घर वापसी

जालंधर, 07 नवंबर (कबीर सौंधी) : पंजाब में कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) ज्वाइन करने वाले कई नेता फिर से घर वापसी करना चाहते हैं। लेकिन इसमें से ज्यादातर नेताओं को कांग्रेस ने ही मना कर दिया। कांग्रेस हाईकमान का मानना है कि AAP ज्वाइन करने वाले इन नेताओं की घर वापसी करने से दूसरे कांग्रेसी वर्करों का मनोबल टूटेगा।

ताजा मामला जालंधर का है। जालंधर के कई कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ कर आप ज्वाइन किया था। इसके बाद नगर निगम चुनाव से पहले कई पूर्व कौंसलर और नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर झाड़ू का दामन थाम लिया। लेकिन जिस मकसद ये पूर्व कौंसलर और नेता AAP में गए, उनका वह मकसद पूरा होता नहीं दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने वाले जालंधर के कुछ पूर्व कौंसलर एक पूर्व मंत्री और कांग्रेसी नेता को साथ लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से मिले। ये पूर्व कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते थे। लेकिन राजा वडिंग ने साफ कहा कि जालंधर कांग्रेस के प्रधान राजिंदर बेरी से मिलकर बात करो।

सूत्रों के मुताबिक इन पूर्व कौंसलरों को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घर वापसी को लेकर मना कर दिया है। राजा वडिंग ने कहा है कि कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व कौंसलरों को फिर से कांग्रेस में शामिल करवाया तो पार्टी के वर्करों का मनोबल टूटेगा। इससे इन कौंसलरों को वापसी नहीं हो सकती है।

उधर, जालंधर कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने माना है कि हाल ही में कांग्रेस छोड़ AAP ज्वाइन करने वाले कुछ पूर्व कौंसलर और विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वाले कुछ कांग्रेसी कौंसलर फिर से कांग्रेस में लौटना चाहते हैं। लेकिन फिलहाल उनके लिए कांग्रेस में अब कोई जगह नहीं है मगर विचार विमर्श के बाद ही यह तय होगा कि किसे पार्टी में वापस लेना है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button