ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में महिला मेयर ? आम आदमी पार्टी खेल सकती है नया दांव !

जालंधर, 26 दिसंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर में आम आदमी पार्टी ने 38 वार्ड जीते थे। जिससे बहुमत नहीं मिल सका। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं ने कांग्रेस, भाजपा और आजाद पार्षदों को तोड़कर बहुमत जुटाया। अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा होगी। इसके लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं।

ये नाम मेयर की दौड़ में

मेयर पद के लिए विनीत धीर के साथ अश्वनी अग्रवाल, अमित ढल्ल और मुकेश सेठी के नाम चर्चा में आए हैं। हालांकि नगर निगम का इतिहास रहा है कि जो भी नाम चर्चा में आते हैं, उन्हें मेयर की कुर्सी नसीब नहीं होती। फिलहाल इन चार नामों के अलावा कई और नाम पार्टी के पास है। अगर महिला मेयर बनी तो, कई महिलाओं के नाम शार्टलिस्ट किए गए हैं।

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए सौदेबाजी भी हो सकती है। कांग्रेस, भाजपा और आजाद प्रत्याशी जो AAP में शामिल हुए हैं, इन्हीं में से किसी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद से नवाजा जा सकता है। उधर, एक चर्चा यह भी है कि इस बार कहीं किसी महिला को मेयर न बना दिया जाए।

नगर निगम में 44 पार्षद महिलाएं

आपको बता दें कि इस बार नगर निगम में 44 पार्षद महिलाएं हैं। जिससे चर्चा यह भी है कि जालंधर के मेयर की कुर्सी किसी महिला पार्षद को मिल सकती है। इससे पहले भी जालंधर के 80 वार्ड में से 44 पार्षद महिलाएं ही थी। इस बार वार्ड बढ़ कर 85 तो हुए लेकिन महिलाओं की संख्या 44 ही रही।

AAP की 18 महिला पार्षद

चुनावों में कांग्रेस की 17, आप की 16, भाजपा की 9 और 1 निर्दलीय महिला उम्मीदवार जीत के बाद हाउस तक पहुंची है। 39 सीट जीतने वाली आप ने बहुमत की जोड़ तोड़ में करते हुए कांग्रेस और भाजपा की एक-एक महिला पार्षद को अपने खेमे में कर लिया। इस तरह आप के पास अब 18 महिला पार्षद है।

कांग्रेस में महिलाओं का दबदबा

कांग्रेस की 24 सीटों में से 17 पर महिलाओं ने जीत की बाजी मारी। सबसे अधिक कांग्रेस में जीत हासिल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 70.83 रहा। इसी तरह भाजपा की 19 सीटों में 9 पर महिलाओं ने जीत दर्ज कर आंकड़ा 47.36 प्रतिशत रखा जबकि आम आदमी पार्टी की कुल 39 सीट में से 16 महिलाओं की जीत से आंकड़ा 41.02 प्रतिशत रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button