ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में ब्लैकमेलिंग के जाल का भंडाफोड़, पंजाब विजिलेंस ने भाजपा नेता, 2 शिवसेना नेताओं और निगम अफसर को पकड़ा

जालंधर, 22 मार्च (कबीर सौंधी) : महानगर के नगर निगम दफ्तर के भ्रष्ट अफसरों पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नजर टेढ़ी की गई है। हाल ही में एक जाल को तोड़ते हुए 2 लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया गया था वहीं कल शाम भी एक जाल को तोड़ा गया।

इस जाल में बाठ कैसिल के मालिक को फंसाकर उनसे 10 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई जिसमें से 2 लाख उन्होंने दे दिए गए। बाकी के 8 लाख लेने आए भाजपा नेता अरविंद मिश्रा, शिवसेना नेता कुणाल कोहली, आशीष अरोड़ा, निगम के लीगल ब्रांच के हेड रवि पंकज को पंजाब विजिलेंस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ए.टी.पी. रवि पंकज के घर पर विजीलैंस की टीम द्वारा रेड की गई।

आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के फोन विजीलैंस ने जब्त कर लिए थे। आरोपियों से 2-3 गाड़ियां भी बरामद की गई हैं जिन्हें विजीलैंस अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों की गाड़ियों से कई इमारतों संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए हैं जिनके आधार पर विजीलैंस का केस मजबूत बन पाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button