ताज़ा खबरपंजाबसड़क दुघर्टना

जालंधर में बड़ा भयानक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आने से बाप बेटे की मौके पर मौत

जालंधर, 12 जून (धर्मेन्द्र सौंधी) : जिस घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियां थी आज वहीं पूरे घर में मातम छा गया है। बुधवार की सुबह अपनी बेटी की शादी के लिए नकोदर के गांव हेरा के रहने वाले जसवीर सिंह अपने बेटे हरमन के साथ जालंधर की मकसूदा मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे।

वह तकरीबन 7 बजे नकोदर रोड स्थित दोआबा स्कूल के पास पहुंचे तो नकोदर साइड से ही आ रहे ट्राले की चपेट में पीछे वाले टायर के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। ट्राला चालक मौके से ट्राले को छोड़ फरार हो गया।हादसा इतना भयानक था कि दोनो पिता पुत्र की लाशों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। इस बात की खबर जब उनके परिवार व गांव वासियों को लगी तो पूरे घर और गांव में मातम छा गया।

परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि ड्राइवर अभी फरार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button