ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में तैनात वायुसेना के जवान ने शादी के 12 दिन बाद की खुदकुशी, फंदे से लटकता मिला शव

जालंधर, 23 मार्च (कबीर सौंधी) : जालंधर में तैनात वायुसेना के जवान ने यूपी के प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हंड़िया थाना क्षेत्र के रसूलपुर तलिया निवासी दीपक (28) कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजन उसको फंदे से उतार कर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि दीपक भारतीय वायु सेना में तैनात है। वह अपने घर छुट्टी में आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा ने बताया कि उसके आत्महत्या करने का कोई कारण परिजनों को ज्ञात नहीं है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें दीपक की जालंधर में तैनाती थी। रसूलपुर तलिया तारा निवासी अनिल कुमार यादव के दो बेटों में दीपक बड़े थे। उनके अलावा एक छोटी बेटी है। दीपक दो मार्च को ड्यूटी से घर आए थे। कुछ दिन पहले 11 मार्च को ही उनकी शादी हुई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button