ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में चोरों का आतंक : 25-30 हजार रुपये और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर, 21 जुलाई (कबीर सौंधी) : जालंधर के घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी की वारदात हुई है। चोर दुकान के ताले तोड़कर गल्ले से नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरी का पता सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारी को चला, जिसके बाद मालिक को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के मालिक राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह बीती रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। सुबह लगभग 8:30 बजे जब दुकान का कर्मचारी खोलने पहुंचा, तो उसने शटर के ताले टूटे देखे।

राजेश शर्मा के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान का गल्ला जमीन पर गिरा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखी करीब 25-30 हजार रुपये की नकदी और कुछ अन्य सामान चुरा ले गए थे। इस घटना के बाद बाजार के लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि गश्त बढ़ने से चोरों और लुटेरों में डर पैदा होगा और ऐसी वारदातों में कमी आएगी।

पुलिस आस-पास की सीसीटीवी खंगाल रही

थाना पांच के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button