ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में ऑटो चालक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बनाया अपनी हवस का शिकार

जालंधर, 17 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : पंजाब में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा कोई ही दिन होता है जिस दिन ऐसी घटना सामने न आती हो। छोटी बच्ची हो या फिर कोई बड़ी उम्र की महिला आरोपी इसके बारे में सोचता है। ऐसी ही एक घटना सामने आयी है जो बहुत ही हैरान करने वाली है। घटना है जालंधर की, यहां अब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बनाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के साथ यह घिनौनी हरकत एक ऑटो चालक ने की है। दरअसल बुजुर्ग महिला रामा मंडी चौकी की है और वहीं से ऑटो में कहीं जाने के लिए बैठी थी, आरोपी चालक ने उसको बोला की ऑटो में पैट्रोल डलवाना है इसलिए वह इसको दूसरे रस्ते से लेकर जाएगा। वह उस रस्ते से लेकर जाने लगा जहां सुनसान और कोई आस पास नहीं था। फिर उसने ऑटो को रास्ते में झाड़ियों के पास रोक दिया।

जिसके बाद चालक बुजुर्ग महिला को खींच कर झाड़ियों में ले गया और वहां उनसे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी चालक को काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया और महिला का मैडीकल करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में था जब उसने यह घिनौनी हरकत की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button