ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर नाॅर्थ में कल होगा मेयर विनीत धीर के आफिस का उद्घाटन

जालंधर, 16 सितंबर (कबीर सौंधी) : आम आदमी पार्टी (AAP) जालंधर नॉर्थ हलके में अपने संगठन और जनसेवा के दायरे को नया विस्तार देने जा रही है। इलाके के सर्वांगीण विकास और जनता से सीधा संवाद कायम करने के मकसद से कल (17 सितंबर 2026) नए कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। जालंधर के मेयर व हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर इस कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। नए दफ्तर के खुलने की खबर से नॉर्थ हलके के निवासियों और पार्टी वालंटियर्स में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और इसे इलाके के विकास के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 9:30 बजे होगा उद्घाटन

जारी निमंत्रण पत्र के अनुसार, यह मुख्य कार्यालय इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल जी मंदिर के बिल्कुल समीप शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह 17 सितंबर की सुबह 9:30 बजे धार्मिक रीति-रिवाजों और वाहेगुरु की अरदास के साथ संपन्न होगा। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में इलाके के लोग मौजूद रहेंगे।

जालंधर नॉर्थ में मेयर विनीत धीर की सक्रियता और लगातार जनहित के कार्यों की बदौलत आम आदमी पार्टी का जनाधार तेजी से मजबूत हुआ है। विनीत धीर के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार घर-घर तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेयर साहब का हमेशा जनता के बीच रहना और जमीनी स्तर पर समस्याओं को सुनना उनकी कार्यशैली को सबसे अलग और असरदार बनाता है।

नए दफ्तर के अस्तित्व में आने से नॉर्थ हलके की जनता को सीधे तौर पर बड़ी सहूलियत मिलेगी। अब स्थानीय निवासियों को नगर निगम या अन्य प्रशासनिक कामों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इलाके के लोग आसानी से मेयर विनीत धीर से मुलाकात कर अपनी समस्याएं, शिकायतें और मोहल्ले के विकास कार्यों से जुड़ी मांगें सीधे साझा कर सकेंगे। यह कार्यालय जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु की तरह काम करेगा, जिससे हर समस्या का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button