ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर : ट्रांसपोर्ट नगर में चोरों ने दिया लाखों रुपए की वारदात को अंजाम, 1 दर्जन बैटरी व नकदी उड़ा ले गए

जालंधर, 28 जुलाई (कबीर सौंधी) : जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक स्थित एक ई रिक्शा के शोरुम से बीती रात ऑटो रिक्शा में आए चार चोरों ने शोरुम का का शटर उखाड़कर ई-रिक्शा 12 बैटरी चोरी कर ली और फरार हो गए। घटना की सूचना थाना डिविजन नम्बर 8 को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।

चोरी की जानकारी देते हुए शोरुम मालिक रोहित अरोड़ा ने बताया कि हर रोज की तरह वह रात 9 बजे अपनी शोरुम बंद कर घर चले गए। आज सुबह आकर देखा तो उनके शोरुम का शटर साइड से टूटा हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो ऑफिस में भी सभी समान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि तड़के करीब 3 बजे एक ऑटो में चार चोर सवार होकर आए और शोरुम का शटर तोड़कर 12 बैटरियां चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि एक बैटरी की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। ऑफिस में रखी 7 हजार की नगदी भी चोर चोरी कर ले गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button