ताज़ा खबरपंजाबहादसा

जालंधर के गौदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, मौके पर पहुंची फायर-ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियां

जालंधर, 20 मई (कबीर सौंधी) : पंजाब के जालंधर में सबसे चर्चित कारोबारी कुंदन साइकिल्स के गोदाम में आज सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। घटना में कुंदन साइकिल्स के मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ये घटना जालंधर के सबसे व्यस्त बाजार रेलवे रोड पर हुई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गोदाम में आग कैसे लगी, इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल फायर ब्रिगेड के अधिकारी मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजेंगे। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर सहोता ने बताया कि घटना में करीब 20 गाड़ियों फायर ब्रिगेड की लग चुकी हैं। पानी के साथ फॉम का भी इस्तेमाल किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग के बारे में सुबह सबसे पहले एक सफाई कर्मचारी को पता चला था।

जिसके बाद मामले की जानकारी तुरंत मालिकों को दी गई। जब मालिक अपने गोदाम में पहुंचे तो देखा कि गोदाम के अंदर से आग की लपटें निकल रही थी। कुंदन साइकिल्स के मालिक कुंदन ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे उन्हें सूचना दी गई थी कि उनके गोदाम में आग लग गई है। उनका गोदाम करीब 5 मरले का है, जिसमें उन्होंने महंगे स्पोर्ट्स साइकिल्स रखे हुए थे। वहीं, सुबह करीब सवा आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। फायर ब्रिगेड की कुल 20 गाड़ियां आग बुझाने में लगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button