ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर के कई कांग्रेसी नेता हुए आप में शामिल, पूर्व मेयर जगदीश राजा को नहीं करवाया गया ज्वाइन

जालंधर, 14 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : नगर निगम चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में सभी को पार्टी में शामिल करवाया, लेकिंन जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा आप में शामिल नहीं हुए।

बताया जा रहा है कि राजा को ऐन मौके पर मना कर दिया गया। आप में शामिल होने वालों में बाल किशन बाली, दीपक शारदा, ओमप्रकाश ओमी, देस राज जस्सल, मनु बडिंग व अन्य नाम है। इस मौके पर केबिनेट मंत्री बलकार सिंह, सांसद सुशील रिंकू व अन्य मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button