क्राइमताज़ा खबरपंजाब

जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य नितिन नाहर 2 साथियों सहित गिरफ्तार

अमृतसर, 26 अप्रैल (साहिल गुप्ता) : पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। एजीटीएफ और सीआईए टीम ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के फरार अपराधी नितिन नाहर को उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 हथियार सहित 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर के दी है। उन्होंने कहा, इन अपराधियों की गिरफ्तारी से तीन सुनियोजित हत्याएं और फिरौती की कई कोशिशें टल गई हैं। फ़िलहाल आगे की जांच चल रही है। पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button