ताज़ा खबरपंजाब

गैंगस्टर पुनीत बैंस चढ़ा पुलिस के हत्थे

लुधियाना, 30 जुलाई (ब्यूरो) : जिले की पुलिस ने कई मामलों में फरार चल रहे गैंगस्टर पुनीत बैंस को गिरफ्तार किया है। CIA-2 की पुलिस ने उसे पकड़ा। थाना टिब्बा की चौकी सुभाष नगर में आरोपी की गिरफ्तारी डाली गई है। पुनीत बैंस श्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था। इस दौरान बीच रास्ते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने पुनीत को शास्त्री नगर में एक घर पर गोलियां चलाने के मामले में दबोचा है। लंबे समय से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गैंगस्टर रोपड़ के जरिए श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी में है। आरोपी की लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे टांडा के पास से पकड़ लिया। बदमाश को अदालत में पेश कर पुलिस ने उसका 3 दिन का रिमांड लिया है। जिला पुलिस आज पुनीत बैंस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है। बैंस के अन्य साथियों की भी तलाश में लगातार पुलिस दबिश दे रही है। पुनीत बैंस और शुभम मोटा गैंग की आपस में काफी तकरार चल रही है। इस कारण पुलिस दोनों गुटों के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे बदमाशों को ट्रेस करने में जुटी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button