ताज़ा खबरबिहार

Scorpio गाड़ी ने कई लोगों को कुचला, गुस्साए लोगों ने गाड़ी को लगाई आग

बिहार, 11 जनवरी (ब्यूरो) : बिहार के वैशाली हुई एक सड़क दुर्घटना ने सबको हैरान परेशान कर दिया है। जिस गाड़ी ने पहले लोगों को कुचला, उसी गाड़ी को गुस्से में आग बबूला हुए लोगों ने आग लगा दी। इस घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस ने मोके पर पहुंच कर मामले को शांत काराया।

 

दरअसल, यह घटना हाजीपुर महनार NH 122B पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर गांव के पास हुई। इस हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर कई लोगों को टक्कर मारी और सड़क पर जा रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में हुए दो घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भेज दिया गया। हालांकि हादसे के बाद लोगों का गुस्सा देखने लायक था, जिसके कारण उन्होंने वहीं के वहीं स्कॉर्पियो को आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने मोके पर पहुंच कर हालात को अपने नियंत्रित में कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button