ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग ओवर ब्रिज पिछली कांग्रेस सरकार ने पास किया था : राजिंदर बेरी

जालंधर, 25 जून (कबीर सौंधी) : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने कहा कि आज जिस गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग और ओवर ब्रिज के निर्माण का उद्घाटन किया गया है, यह ओवर ब्रिज पिछली कांग्रेस सरकार के समय 2018-2019 के बजट में पास हुआ था, उसके बाद कोरोना महामारी नाम की समस्या आ गई, उसके बाद 2022 में पंजाब में सरकार बदल गई, उसके बाद इस काम पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन अब विधानसभा चुनाव नजदीक आने पर क्रेडिट लेने के लिए आज इसका उद्घाटन किया जा रहा है।

जबकि यह पिछली कांग्रेस सरकार की देन है। राजिंदर बेरी ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से अनुरोध किया था कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में अगर सबसे ज्यादा लोगों वाली कोई रेलवे क्रॉसिंग है, तो वह गुरु नानक पुरा रेलवे क्रॉसिंग है। इस ओवरब्रिज के बनने से आसपास के मोहल्ला और कॉलोनी के निवासियों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरह पिछली सरकार ने लद्देवाली रेलवे क्रॉसिंग पर भी ओवरब्रिज दिया था। इसके अलावा राजिंदर बेरी ने सूर्या एन्क्लेव अंडर ब्रिज, परागपुर अंडर ब्रिज, धन्नोवाली अंडर ब्रिज बनाने के लिए कड़ी मेहनत की और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और लोगों से बहुत समर्थन मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button