ताज़ा खबरपंजाब

गायक कन्हैया मित्तल के मामले में ईसाई समुदाय ने कहा; माननीय न्यायालय जो फैसला लेगा वहीं मान्य होगा

जालंधर, 30 सितंबर (कबीर सौंधी) : गायक कैन्हया मित्तल के खिलाफ कुछ दिन पहले ईसाई सुमदाय के लोगों ने मामला दर्ज करवाया था। इस मामले को लेकर बीते दिन एक ईसाई नेता का बयान सामने आया था। जिसमें उसने कहा था कि कैन्हया मित्तल द्वारा की गई गलत टिप्पणी के मामले में कैन्हया मित्तल ने माफी मांग ली है।

वहीं आज प्रेस वार्ता के दौरान अन्य ईसाई सुमदाय के नेताओं ने कहा कि हर बार ईसाई समुदाय के खिलाफ ही गलत टिप्पणी क्यों की जाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने जो कैन्हया मित्तल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसे उन्होंने वापिस नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि इस मामलें में कोर्ट जो फैसला लेगी वहीं मान्य होगा। इस दौरान उन्होंने कैन्हया मित्तल के द्वारा माफी मांगने में कहा कि उन्होंने कोई माफ नहीं किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button