ताज़ा खबरपंजाब

गाड़ी को साइड नहीं दी तो AAP विधायक ने ट्रक ड्राइवर को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

लुधियाना, 15 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विधायक का एक चौंकाने वाला रवैया सामने आया है। लुधियाना दक्षिणी हलके से विधायक रजिंदरपाल कौर छीना पर एक ट्रक ड्राइवर को सरेआम थप्पड़ मारने का गंभीर आरोप लगा है। ड्राइवर का कसूर सिर्फ इतना था कि वह विधायक की गाड़ी को साइड नहीं दे पाया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विवाद काफी गहरा गया है।

हूटर बजाने पर भी नहीं मिली जगह तो खुद उतरीं विधायक

यह पूरा मामला सोमवार दोपहर बाद डाबा रोड इलाके का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संकरे रास्ते से एक ट्रक गुजर रहा था और उसके ठीक पीछे महिला विधायक की गाड़ी चल रही थी। ट्रैफिक और संकरी सड़क के चलते ट्रक बीच रास्ते में रुक गया। विधायक की गाड़ी का चालक लगातार हूटर और हॉर्न बजाकर साइड मांगता रहा, लेकिन ट्रक आगे नहीं बढ़ सका। इससे नाराज होकर विधायक रजिंदरपाल कौर छीना अपनी गाड़ी से नीचे उतर आईं और गनमैन के साथ सीधे ट्रक की ओर बढ़ गईं।

गेट खोलकर ड्राइवर को नीचे उतारा और मार दिया जोरदार तमाचा वायरल हो रही सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि महिला

विधायक भारी गुस्से में ट्रक के पास पहुंचती हैं। उन्होंने खुद ट्रक का दरवाजा खोला। ड्राइवर अपनी सीट पर बैठकर ही स्थिति समझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन विधायक ने उसे नीचे उतरने का फरमान सुना दिया। पीड़ित चालक जैसे ही केबिन से नीचे उतरा, विधायक ने बिना कुछ सोचे-समझे उसके मुंह पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। उस दौरान विधायक का सुरक्षाकर्मी भी पीछे खड़ा नजर आ रहा था। पीड़ित ड्राइवर का कहना है कि थप्पड़ पड़ते ही वह बुरी तरह सहम गया और हाथ जोड़कर अपनी गलती पूछता रहा।

ड्राइवर ने डाबा थाने में दी शिकायत, देर शाम साथियों संग दिया धरना पीड़ित ट्रक चालक ने बताया कि संकरे रास्ते और शोर के कारण उसे यह अहसास ही नहीं हुआ कि पीछे वीआईपी गाड़ी आ रही है और उसमें विधायक मौजूद हैं। उसने आरोप लगाया कि विधायक ने गाड़ी से उतरते ही बदसलूकी और धमकियां देनी शुरू कर दी थीं। इस घटना के विरोध में देर शाम ड्राइवर और उसके साथी चालकों ने एकजुट होकर विधायक के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित ने थाना डाबा में लिखित शिकायत देकर इंसाफ और विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button