ताज़ा खबरपंजाब

गांव तारागढ़ तलावां में सड़क के नवनिर्माण से 1 किलोमीटर का रास्ता बना नरकीय

वाहन पर गुज़रना तो दूर की बात, पैदल चलना भी मुश्किल

जंडियाला गुरु, 09 फरवरी (कवलजीत सिंह) : जंडियाला ब्लाक के अंतर्गत आते गांव तारागढ़ तलावां में जी टी रोड गांव मल्लियां से लेकर तारागढ़ तलावां होते हुए जो सड़क जंडियाला वेरोवाल को जाती है उस सड़क के साथ जोड़ने के लिए सड़क को चौड़ी करने के लिए नवनिर्माण किया जा रहा है ।लेकिन इस सड़क का करीब 1 किलोमीटर रास्ता जो तारागढ तलावां को गांव मल्लियां के मार्ग के साथ जोड़ता है ।उस मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है क्योंकि इसी मार्ग पर गांव का सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल और सरकारी डिस्पेंसरी स्तिथ है।

जिसके चलते इस मार्ग पर घर वालो ,स्कूली छात्रों और आम लोगो को थोड़ी सी बरसात होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। तारागढ तलावां निवासी सीतल सिंह ,हरदीप सिंह ,कुलवंत सिंह और ध्यान सिंह ने कहा कि तलावां मल्लियां इस नवनिर्माण मार्ग की यह हालत करीब पिछले 6 माह से बनी हुई है और जरा सी बरसात होने पर इसमे कीचड़ इतना हो जाता है कि यहां पर वाहन से गुजरना दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल होता है। वही इस मामले में जे ई जरनैल सिंह का कहना है यह रास्ता अभी बहुत गीला है एक दो दिन सुख जाने के बाद इस पर पत्थर डालकर इसका स्थाई हल किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button