ताज़ा खबरपंजाब

गर्मी बढ़ते ही जालंधर में बिजली संकट गहराया, अगले 3 दिन कई इलाकों में लंबे Power Cut

जालंधर, 22 अप्रैल (कबीर सौंधी) : पंजाब में गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली संकट भी गहराने लगा है। जालंधर में पिछले कई दिनों से लगातार बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर के अधिकांश इलाकों में दिन में तीन से चार बार बिजली गुल हो रही है। कई जगहों पर आधे घंटे के कट लग रहे हैं, तो कहीं 2 से 3 घंटे तक बिजली नहीं आ रही, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब जालंधरवासियों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं, क्योंकि पावरकॉम (PSPCL) ने मरम्मत कार्य के चलते अगले तीन दिनों तक अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह रिपेयर कार्य 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और इस दौरान बिजली कट लगते रहेंगे।

रोजाना 4 से 5 घंटे बिजली रहेगी बंद

पावरकॉम अधिकारियों के अनुसार, 25 अप्रैल तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना 4 से 5 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है, क्योंकि बिजली कटौती के चलते पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है।

आज इन इलाकों में रहेगा बिजली कट

बुधवार को ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, सिकंदरपुर, लेसरीवाल, जगरावा, महमदपुर, माधर, मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड और खांबड़ा समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी अस्पताल, जालंधर एन्क्लेव, कृष्णा कॉलोनी, आरसीएफ कॉलोनी, मॉडल टाउन और लाडोवाली रोड के क्षेत्रों में भी बिजली कट रहेगा।

23 अप्रैल को इन इलाकों में असर

23 अप्रैल को दीप नगर, महंगा सिंह कॉलोनी, गुरु तेग बहादुर नगर, पीएपी क्वार्टर, अमन गार्डन, कमल पार्क न्यू गोविंद नगर सहित कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। साथ ही गिल कॉलोनी, प्रकाश एन्क्लेव, आर्मी एन्क्लेव, सिल्वर रेजिडेंसी, रेड रोज कॉलोनी, दादर मोहल्ला, टावर एन्क्लेव फेज-3, आबादपुरा और जंडू सिंघा मार्केट में भी कटौती होगी।

24 अप्रैल को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कट

24 अप्रैल को सोफी पिंड, जेपी नगर, हरबंस नगर, न्यू हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, गुरुनानक नगर, अंबेडकर नगर, सुदामा विहार और मकसूदपुर समेत 16 इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

25 अप्रैल को इन क्षेत्रों में कटौती

25 अप्रैल को आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, थापरां मोहल्ला, करार खां मोहल्ला, ट्रीटमेंट प्लांट, निविया स्पोर्ट्स और लेदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कट रहेगा। बिजली विभाग के अनुसार, इस कटौती से करीब 35 से 45 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button