ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, अब कांग्रेस में नहींं रहूंगा-बीजेपी ज्वाइन करने से भी किया इंकार

चंडीगढ़, 30 सितंबर (न्यूज़ 24 पंजाब) : कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की सियासत में उथल-पुथल जारी है। इसी कड़ी में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा धमाका करते हुए कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें अपमानित किया है, जिसे वे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि वे बीजेपी में जाए या न जाए यह बाद की बात है लेकिन वे कांग्रेस पार्टी में नहीं रहेंगे। कैप्टन अमरिंदर ने साफ कर दिया है कि वे अब कांग्रेस में नहीं रहेंगे।

गौर हो कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले तीन दिन से दिल्ली में सक्रिय है। बुधवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह के साथ बैठक की थी और वीरवार को दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास पर पहुंचे। दोनों के बीच बातचीत के बाद कयासबाजी का बाजार गर्म हो गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button