ताज़ा खबरपंजाब

केंद्रीय जेल में कैदियों ने की भूख हड़ताल

फिरोजपुर, 30 जनवरी (ब्यूरो) : केंद्रीय जेल में कैदी पिछले दो दिन से भूख हड़ताल करके बैठे है। दरअसल, कैदी अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे है। इस दौरान प्रशासन समक्ष अपनी मांगे रखी है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह भूख हड़ताल पर ही रहेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले जेल में बंद गैंगस्टरों में गैंगवार हुई थी।

इस दौरान दोनों पक्षों के कई गैंगस्टर घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं इस घटना के दौरान कैदियों का आरोप है कि उन्हें जेल में मिलने वाली कैंटीन जैसी कई सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल रही। जेल में कई कैदियों को चक्कियों में ही बंद किया हुआ है। जिसके चलते वह भूख हड़ताल पर बैठ गए है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button