ताज़ा खबरदिल्लीराजनीति

कांग्रेस हाई कमान ने लोकसभा चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव, अरविंदर सिंह लवली को दी बड़ी ज़िम्मेदारी

दिल्ली, 31 अगस्त (ब्यूरो) : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने राजधानी में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया।

अभी अनिल चौधरी के पास ये जिम्मेदारी थी। लवली तत्काल प्रभाव से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निर्वतमान अध्यक्ष अनिल चौधरी के योगदान की सराहना करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button