ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस में भीतरी कलह और घमासान जारी, 25 विधायक पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली, 2 अक्तूबर (ब्यूरो) : कांग्रेस की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब कांग्रेस में घमासान जारी है और अब छत्तीसगढ़ में भी फिर से सियासी उठापठक शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के 25 कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं और सभी विधायकों ने हाईकमान से मिलने का वक्त मांगा है। सभी विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचने वाले कांग्रेस के विधायक बदलाव के खिलाफ दिल्ली पहुंचे हैं। 2018 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 67 सीटें हासिल की थीं। पूर्ण बहुमत वाली सरकार में तब मुख्यमंत्री पद के लिए दो मजबूत दावेदार थे। एक भूपेश बघेल और दूसरे टीएस सिंह देव।

दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने तब ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला तय किया था। अब भूपेश बघेल का ढाई साल पूरे हो चुके हैं और बारी टीएस सिंह देव की है। लेकिन मामला फंस गया। अब आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान के हाथ में है।

कांग्रेस विधायकों के दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। दिल्ली में अब तक छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 25 विधायक पहुंच चुके हैं। लेकिन दिल्ली पहुंचने की वजह बताने से बच रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button